फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cheap flats will meet people near Delhi

दिल्ली के पास लोगों को मिलेंगे सस्ते फ्लैट्स

Sat, 14 May 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 14 May 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Cheap flats will meet people near Delhi
फ्लैट्स - फोटो : demo pic

आवास विकास परिषद दिल्ली के करीब अंजतापुरम योजना में लोगों को सस्ते फ्लैटों का तोहफा देने जा रही है। परिषद ने योजना में दो हजार एलआईजी और  दो हजार ईडब्ल्यूएस फ्लैट लांच करने की तैयारी की है। अधिकारियों का दावा है कि अगले माह तक योजना के चार हजार फ्लैटों की लांचिंग कर दी जाएगी।

विज्ञापन


परिषद अधिकारियों का कहना है कि योजना का मुआवजा दिया जा चुका है। ऐसे में अब यहां एलआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स की योजना लांच करने की तैयारी है। जमीन का कब्जा पूरा नहीं होने के कारण योजना में देरी हो रही थी। अब सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


आवास आयुक्त आरपी सिंह ने बताया  कि योजना में तेजी लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन से बातचीत कर पूरी योजना में जमीन का कब्जा ले लिया गया है। अगले माह तक योजना को लांच करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का रेट छह से आठ लाख
अधिकारियों  का कहना है कि शुरुआत में दुर्बल आय वर्ग के लिए दो हजार ईडब्ल्यूएस फ्लैट लांच किए जाएंगे। इनका रेट छह से आठ लाख रुपये रखा जा सकता है।  हालांकि अभी रेट पर अंतिम निर्णय होना बाकी है। एलआईजी का रेट 14-16 लाख रुपये रहने की उम्मीद है। फ्लैट्स  का निर्माण दो साल में पूरा होगा। अगर इस माह मुआवजे का निर्णय हो जाता  है, तो दिवाली पर इन्हें लांच किया जा सकता है। इसके बाद ड्रा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed