{"_id":"692c9e611bb6f1321d0ec736","slug":"chatted-with-a-number-found-on-a-matrimonial-site-lost-rs-49-lakh-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-772366-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मेट्रिमोनियल साइट पर मिले नंबर से हुई बातचीत, गंवा दिए 49 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मेट्रिमोनियल साइट पर मिले नंबर से हुई बातचीत, गंवा दिए 49 लाख
विज्ञापन
गाजियाबाद। मेट्रिमोनियल साइट पर मिले नंबर पर बात करना इंदिरापुरम के अभिषेक चौधरी को भारी पड़ गया। आरोपी ने अभिषेक को 49 लाख रुपये की चपत लगा दी। इस मामले में उन्होंने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
अभिषेक चौधरी ने बताया कि उनको एक मोबाइल नंबर मेट्रिमोनियल साइट से मिला था। बात करने वाली महिला ने अपना नाम निहारिका बताया। कई दिन तक बात चलती रही, फिर उसने बताया कि उनके परिवार का रियल एस्टेट का बिजनेस है। वह निवेश कराने का काम भी करते हैं। उसकी बातों पर भरोसा करके उन्होंने शुरुआत में एक लाख रुपये ट्रांसफर किए। एक लाख की रकम सवा लाख दिखने लगी।
बाद में उन्होंने कुल 49 लाख रुपये दिए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। रकम निकालने का प्रयास किया तो साइबर ठग ने कहा कि उनके पैसे पर टैक्स बन रहा है, जो उनको पहले जमा करना पड़ेगा। इसके बाद ही वह रकम निकाल सकते हैं। इसका जिक्र उन्होंने अपने परिचित से किया। उन्होंने ठगी होने का अंदेशा जताया। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि खाता और मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियाें तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उसको फ्रीज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।