फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chats and reels are playing the role of 'she' between husband and wife

Ghaziabad News: पति-पत्नी के बीच ‘वो’ की भूमिका निभा रहीं चैट्स, रील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Chats and reels are playing the role of 'she' between husband and wife
परिवार परामर्श केंद्र
गाजियाबाद। परिवार परामर्श केंद्र पर पिछले आठ माह में 2165 शिकायती पत्र आए हैं। इनमें से अधिकांश शिकायती पत्रों में मोबाइल पर मिले सुबूत का जिक्र है। पीड़िताएं मोबाइल चैट्स, महिला दोस्त के साथ पति की वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट तो कोई अश्लील रील जैसे सुबूत के साथ परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंच रही हैं। पीड़िताएं अपना-अपना दर्द काउंसलर्स के सामने बयां करती हैं तो पति को भी बुलाया जाता है। पति भी पत्नी पर अधिकांश ऑनलाइन रहना, एकांत में अन्य से बातचीत करना, रील बनाने और परिवार की बातें रिकॉर्ड करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

लोहिया नगर स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंची एक पीड़िता ने बताया कि पति इंजीनियर हैं और दिल्ली की कंपनी में जॉब करते हैं। सुबह आठ बजे ऑफिस के लिए निकलते हैं और शाम सात बजे लौटते हैं। आते ही मोबाइल पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और अन्य प्लेटफार्म पर व्यस्त रहते हैं। पीड़िता को समय नहीं दे पाते। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन

काउंसलिंग के दौरान एक अन्य पीड़िता का पति अपनी पत्नी की कुछ चैट्स और रील लेकर पहुंचा। बताया कि उनकी मां की उम्र 68 वर्ष है। पत्नी ने एलईडी पर लुंगी डांस का गाना बजाया और उनकी मां से चश्मा लगाकर डांस कराया। वीडियो बनाई और रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार परामर्श केंद्र की निरीक्षक पुष्पा सिंह ने बताया कि जनवरी से अगस्त के बीच आए शिकायती पत्रों में दांपत्य जीवन में अधिकांश कड़वाहट जून माह में आई। जून माह में सर्वाधिक 823 पीड़िताओं ने शिकायती पत्र सौंपे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed