{"_id":"6a6ba58f50cb12ed250f6577","slug":"changing-stations-will-be-set-up-for-female-kanwariyas-and-women-from-self-help-groups-will-set-up-carts-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1005-145795-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिला कांवड़ियों के लिए बनेंगे चेंजिंग स्टेशन, कार्ट लगाएंगी समूह की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिला कांवड़ियों के लिए बनेंगे चेंजिंग स्टेशन, कार्ट लगाएंगी समूह की महिलाएं
विज्ञापन
हापुड़। महिला शिवभक्तों की परेशानियों को देखते हुए जिले में पहली बार कांवड़ यात्रा में जगह-जगह चेंजिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। यह स्टेशन मेरठ-बुलंदशहर रोड, गढ़-दिल्ली रोड और ब्रजघाट की ओर से आने वाले मार्ग पर बनेंगे।
इसके अलावा एनआरएलएम योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से बनाए जाने वाले उत्पाद के प्रचार-प्रसार के लिए 10 स्थानों पर कार्ट बनेंगे। जहां यह महिलाएं व्रत का भोजन और पूजा-अर्चना के सामग्री की बिक्री कर सकेंगी। कांवड़ यात्रा में महिला कांवड़ियों की संख्या भी बहुत अधिक रहती है।
ब्रजघाट और हरिद्वार से जल लाने वालों में महिलाओं व छोटे बच्चों की बड़ी संख्या को देखते हुए इस बार जिला प्रशासन ने नया कदम उठाया है। जिले में जगह-जगह लगने वाले शिविरों में महिला कांवड़ियां भी ठहरती हैं, लेकिन सुविधाएं कम होने के कारण इन्हें परेशानी होती है। विशेषकर, जिन महिलाओं के साथ छोटे बच्चे रहते हैं, उन्हें अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
महिला कांवड़ियों की इस परेशानी को देखते हुए पूरे जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत दस स्थानों पर चेंजिंग स्टेशन और शिशु आहार केंद्र बनाए जाने का निर्णय भी लिया गया है।
दोनों कार्यों के लिए मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने भी विभाग अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए हैं।