फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chandni's post-mortem report confirms suicide

Ghaziabad News: चांदनी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की हुई पुष्टि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Chandni's post-mortem report confirms suicide
खोड़ा। थानाक्षेत्र के नवनीत विहार में किराये पर रहने वाली चांदनी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। वहीं महिला के पिता बिहार के नालंदा स्थित बकरा मकनपुर बिंद निवासी सुनील की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या व प्रताड़ना के आरोप में 17 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें महिला के पति विपिन केवट, तीन ननद और छह बहनोई समेत 10 लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में सुनील केवट ने बताया कि करीब ढाई वर्ष पहले बेटी चांदनी की शादी विपिन से कराई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग बेटी को कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। इसके साथ ही आए दिन उसे पीटते भी थे। बताया कि 15 फरवरी को आरोपियों ने फंदा लगाकर बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर वह बेटी के घर पहुंचे तब तहरीर दी। पुलिस ने विपिन केवट, उसकी बहन ललिता, सरिता, गौरी, बहनोई राजकुमार, अखिलेश, गोपाली केवट, नितेश, निखिल और निक्की को नामजद किया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल कोई भी आरोपी अपने घर पर नहीं है। जल्द ही गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed