फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Challenge of increasing vote percentage in by-elections

Ghaziabad News: उप चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने की चुनौती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Challenge of increasing vote percentage in by-elections
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


गाजियाबाद। सदर सीट पर हो रहे उप चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाना भी बड़ी चुनौती रहेगा। वजह यह है कि इस क्षेत्र के लोगों में मतदान के प्रति उत्साह पिछले चुनावों में कम ही रहा है। इस बार चुनाव का रंग भी चटख नहीं है। आसपास के शहरों में मतदान के दिन 13 नवंबर को छुट्टी नहीं है। इसका असर भी मतदान प्रतिशत पर पड़ सकता है।



सदर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग नौकरी के लिए दिल्ली और एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद, गौतमबुद्ध नगर जिलों में जाते हैं। आम चुनाव में नौकरीपेशा लोगों को वोट डालने के लिए अवकाश मिल जाता है, लेकिन इस बार ऐसी व्यवस्था नहीं की गई है। बड़ी संख्या में लोग ऐसे हैं जो गाजियाबाद में ही सदर के बाहर नौकरी या कारोबार करते हैं।
विज्ञापन




उप चुनाव में रैलियां और रोड शो भी नहीं हो रहे हैं। इस वजह से चुनाव के माहौल का रंग भी फीका ही है। आम चुनाव में निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाया जाता था। इस बार यह भी नजर नहीं आ रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में भी सदर सीट पर मतदान प्रतिशत कम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




सदर में मतदान



2012 - 54.08



2017 - 53.26



2022 - 51.75
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed