फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chain snatcher shot in leg in police encounter, arrested

Ghaziabad News: पुलिस मुठभेड़ में चेन लुटेरे के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Chain snatcher shot in leg in police encounter, arrested
गाजियाबाद। जिले की पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है, इसी कड़ी में विजयनगर पुलिस ने पर्स और चेन झपटने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश अभय पोपई निवासी आंबेडकर नगर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। हालांकि उसका साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि विजयनगर पुलिस सजवान नगर कट पर बुधवार की रात वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार युवक पुलिस टीम को देकर भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर युवक को रुकने का इशारा किया। इसी दौरान स्कूटी सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी हमले में स्कूटी सवार पैर में गोली लगने से घायल हो गया और असंतुलित होकर जल निगम गेस्ट हाउस सर्विस रोड के नजदीक गिर गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभय पोपई बताया है। एसीपी ने बताया कि अभय पोपई के खिलाफ लूट, चोरी और झपटमारी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में अभय पोपई ने बताया कि वह अपने साथी सुमित उर्फ अमन के साथ पर्स, सोने की चेन आदि लूटपाट करते हैं। आरोपी से चोरी की एक स्कूटी, साढ़े तीन हजार रुपये की नकदी, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed