Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chain snatcher injured by gunfire in an encounter; arrested

Ghaziabad News: चेन छीनने वाला आरोपी मुठभेड़ में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Chain snatcher injured by gunfire in an encounter; arrested
लोनी। चिरोड़ी बाजार में महिला से चेन छीनने की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को रविवार को लोनी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक कारतूस, चोरी की बाइक और महिला से छीनी गई चेन बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 16 नवंबर को लोनी थाना पुलिस की टीम चिरोड़ी चौकी बैरियर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चेन छीनने की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश बाइक से बागपत की तरफ से आ रहे हैं। कुछ देर बाद पुलिस को एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार नेवला भट्टी गांव की तरफ नहर की पटरी पर भागने लगे।
विज्ञापन

एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि पुलिस टीम ने पीछा किया तो उनकी बाइक फिसल गई। इसके बाद दोनों बदमाश पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल की पहचान दीपक निवासी झिझाना, जिला शामली के रूप में हुई। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पूछताछ में दीपक ने बताया कि उसने अपने साथी हरिप्रकाश निवासी बिरालियान, थाना झिझाना, शामली के साथ मिलकर कुछ दिन पहले चिरोड़ी बाजार में एक महिला से चेन छीनी थी। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में एक अन्य मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, चेन छिनैती के मामले में पहले से एक मुकदमा दर्ज है। दीपक के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई में स्वाट टीम ग्रामीण जोन और लोनी थाना पुलिस की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
राहुल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed