{"_id":"68f000c774a6260c3c0c2550","slug":"chain-snatcher-arrested-in-police-encounter-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-107491-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुलिस मुठभेड़ में चेन लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुलिस मुठभेड़ में चेन लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादनगर। पुलिस ने चेन लूटने वाले बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। स्रोत: पुलिस
मुरादनगर। पुलिस ने महिलाओं से सोने की चेन लूटने वाले बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गए। बदमाश के कब्जे से दो सोने की चेन, 48 हजार रुपये नकदी, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद की है।
एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि महिलाओं से सोने की चेन लूटने वाला बदमाश किसी वारदात करने को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। दिल्ली मेरठ मार्ग पर एक्सप्रेस अंडरपास के नीचे बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। उसे रुकने के लिए कहा तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरु कर दी। पुलिस ने भी जबावी फायरिंग की। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम नौशाद उर्फ बादशाह निवासी फरुखनगर थाना टीलामोड गाजियाबाद बताया।