फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Chahal initiative increased on road, strictness on border

सड़क पर बढ़ी चहल पहल, बार्डर पर रही सख्ती

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Chahal initiative increased on road, strictness on border
NA - फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। लॉकडाउन तीन के दूसरे दिन मंगलवार को सड़कों पर वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई। बाजारों में भी पिछले दिनों के मुकाबले अधिक चहल पहल रही। प्रमुख चौराहों और स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग कर वाहनों का चालान किया और सीज करने की कार्रवाई की। वहीं बार्डर पर रोज की तरह पुलिस सख्त रही और पीएसी तैनात रही। मंगलवार सुबह से ही बाजार और सड़कों पर पिछले दिनों के मुकाबले अधिक भीड़ रही। प्रमुख चौराहों और तिराहों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर चेकिंग की। एसएसपी कला निधि नैथानी, एसपी सिटी डा. मनीष कुमार मिश्र, सीओ साहिबाबाद डा. राकेश मिश्र, सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन खुद सड़कों पर उतरे। सभी थाना प्रभारी, ट्रैफिक इंस्पेक्टरों ने भी सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान जिसके पास अनुमति नहीं मिली और आवश्यक सेवाओं से जुडे नहीं मिले। उनका पुलिस ने चालान किया और सीज करने की कार्रवाई की। कुछ वाहन चालकों को पुलिस कर्मियों ने चेतावनी देकर लौटाया।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि दिल्ली-यूपी और गाजियाबाद नोएडा के बार्डर पर पुलिस बल तैनात है। आवश्यक सेवाओं, एंबुलेंस और पास वालों को आने जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बार्डर पर रही पीएसी तैनात दिल्ली आने जाने वालों के लिए निर्धारित किए गए समय के दौरान ही उन्हें गाजियाबाद पुलिस ने आने जाने दिया। इसके बाद आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों, एंबुलेंस और अनुमति वालों को ही आने जाने दिया गया। इसके अलावा पुलिस ने सभी को लौटा दिया। यूपी गेट, कौशांबी-महाराजपुर बार्डर, सूर्यनगर, सीमा बार्डर और तुलसी निकेतन बार्डर पर स्थानीय पुलिस के साथ पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed