फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CGST raids cigarette manufacturing company

Ghaziabad News: सिगरेट बनाने वाली कंपनी पर सीजीएसटी ने मारा छापा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
CGST raids cigarette manufacturing company
गाजियाबाद। टैक्स चोरी के मामले में सीजीएसटी की टीम ने मंगलवार शाम कविनगर औद्योगिक क्षेत्र के एफ ब्लॉक स्थित एक सिगरेट बनाने की कंपनी पर छापा मारा है। पांच वाहनों में पहुंचे सीजीएसटी डिपार्टमेंट की टीम ने यहां से कई दस्तावेज जब्त किए हैंं। देर रात तक टीम की कार्रवाई जारी थी। मनोज टोबेको के नाम से संचालित यह कंपनी मनोज त्रिपाठी नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है। सीजीएसटी के संयुक्त आयुक्त अरुण द्विवेदी ने बताया कि टैक्स चोरी के पुख्ता इनपुट के आधार पर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई बुधवार को भी चलेगी। कंपनी के लेनदेन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच में मिलने वाली गड़बड़ियों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस कंपनी के साथ कारोबार करने वाली कई अन्य कंपनियां भी विभाग की रडार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed