{"_id":"5776adcb4f1c1b797179b59d","slug":"central-bank-tried-to-cheat-her-by-sending-fake-mail","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई की फर्जी मेल भेजकर युवती से ठगी की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरबीआई की फर्जी मेल भेजकर युवती से ठगी की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Sat, 02 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठगों ने आरबीआई की फर्जी आईडी बनाकर बृहस्पतिवार को गाजियाबाद की एक युवती को मेल कर ठगी की कोशिश की। ठगों ने युवती को कॉल कर अपने अकाउंट में 15500 रुपये जमा कराने का दबाव डाला।
विज्ञापन
कभी आरबीआई तो कभी ब्रिटिश एंबेसी में कार्यरत बताकर उसे झांसे में लेने की कोशिश की। शक हुआ तो युवती कविनगर थाने पहुंची और पुलिस को पूरा माजरा बताया।
बी ब्लॉक कविनगर निवासी अमरप्रीत कौर बीजीएमसी की स्टूडेंट हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को आरबीआई की फर्जी से उन्हें मेल आया। मेल में अमरप्रीत की सारी पर्सनल डिटेल पूछी गई।
विज्ञापन
मेल में लिखा था कि अमरप्रीत लक्की विनर है और उन्हें 50000 पाउंड दिए जाएंगे। अमरप्रीत ने इस मेल को आरबीआई का समझकर कुछ डिटेल दे दी। शुक्रवार को उन्हें दूसरा मेल मिला, जिसमें उनसे बैंक अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर के बारे में पूछा गया।
विज्ञापन
इसी मेल में ठगों ने शाहदरा के एक युवक का अकाउंट नंबर और उसकी शाखा का पता भेजा। इसके कुछ देर बाद ही ठगों का फोन आया। उन्होंने खुद को ब्रिटिश एंबेसी में कार्यरत बताते हुए अमरप्रीत से एक अकाउंट नंबर में 15500 रुपये जमा कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ऑफर सिर्फ आज के लिए ही है और पैसा जल्दी जमा करा दें।
अमरप्रीत समझ गई कि यह कोई ठग हैं जो पैसे हड़पना चाह रहे हैं। इसके बाद अमरप्रीत अपनी बहन के साथ कविनगर थाने पहुंची और पुलिस को पूरा मामला बताया। पुलिस ने अमरप्रीत को किसी को पर्सनल डिटेल्स न देने की सलाह दी। अमरप्रीत की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।