फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CDO knows the status of water supply in 45 villages

Ghaziabad News: सीडीओ ने 45 गांवों में जलापूर्ति की स्थिति जानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
CDO knows the status of water supply in 45 villages
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। सीडीओ अभिनव गोपाल ने शुक्रवार के विकास भवन में समीक्षा बैठक की। बैठक में सीडीओ ने जल जीवन मिशन के तहत 128 गांवों में हर घर जल योजना के तहत जलापूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मौजूदा स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से 45 गांवों के कार्यों की समीक्षा की, जिसमें कार्य लंबित चल रहे हैं। इस योजना के तहत 13 गांवों में कार्य आगे बढ़ा है। उन गांवों में खंड विकास अधिकारियों जल निगम के अभियंता के साथ जाकर कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा 10 गांव में जो छोटे-छोटे कार्य बचे हुए हैं, उनको पूरा कराकर 25 फरवरी से उनका भी हर घर जल प्रमाणीकरण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में बंदीपुर के प्रधान योगेश कुमार से गांव में हुए कार्यों की जानकारी ली गई जिसपर उन्होंने संतुष्टि जताई। बैठक में जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव, जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता भारत भूषण सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed