{"_id":"69bc5224d217f09e3f0d6858","slug":"cctv-camera-data-equipment-was-sent-to-dubai-via-parcel-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-16830-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पार्सल से दुबई भेजे गए थे सीसीटीवी कैमरों के डाटा संबंधी उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पार्सल से दुबई भेजे गए थे सीसीटीवी कैमरों के डाटा संबंधी उपकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशांबी। देश की जासूसी मामले के तार दुबई से जुड़े हैं। भोवापुर से गिरफ्तार हुए पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले आरोपी सीसीटीवी कैमरों का डेटा व उससे जुड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरण दुबई भेज रहे थे। पाकिस्तानी व्यक्ति सरदार ने अपने गुर्गे से आरोपियों के पास जनवरी और फरवरी माह में दो पार्सल भिजवाए थे। इसके बाद सुहेल गैंग ने दिल्ली से इन पार्सल को कोरियर से दुबई भेजा। रिमांड के दूसरे दिन हुई पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी आरोपियों ने पुलिस को दी है।
देश के सैन्य ठिकानों और रेलवे स्टेशनों की रेकी के लिए जिन सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया गया वह दिल्ली की कंपनी में तैयार किए गए थे। पुलिस सूत्रों का दावा है कंपनी मुख्य रूप से सिम आधारित 4जी/5जी वाई फाई राउटर, मिनी यूपीएस और एआई कैमरे बनाने के लिए मशहूर है। कंपनी करीब सात वर्ष से काम कर रही है। पूर्व में कंपनी के ही प्रमुख अधिकारी विवादों से भी घिरे थे। जासूसी के लिए सुहेल गैंग ने इस कंपनी के ही कैमरे खरीदकर लगवाए थे। यह हाईटेक, सोलर बेस्ड और उच्च गुणवत्ता व बेहतर रेजोल्यूशन वाले थे। सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार को एसआईटी की टीम ने दोबारा आरोपियों से पूछताछ की तो कई अहम तथ्य सामने आए हैं। उनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
जल्द गिरफ्तार होंगे आधा दर्जन आरोपी
सुहेल गैंग से हुई पूछताछ में पुलिस के सामने करीब आधा दर्जन लोगों के नाम सामने आए हैं। यह सभी ऐसे हैं जो सुहेल या अन्य आरोपियों के संपर्क में थे। यह कभी दूसरे राज्य और कभी शहर रेकी के लिए गए थे। यहां तक कि भुगतान संबंधी मामले में भी पुलिस को सुराग मिले हैं। इन चिह्नित आरोपियों के मोबाइल की सीडीआर और लोकेशन पुलिस ने खंगालना शुरू कर दिया है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
चार्जशीट से पहले एनआईए ले सकती है विवेचना
देश की जासूसी का मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैल चुका है। कई देशों के नाम इसमें सामने आए हैं। पहले पाकिस्तान फिर यूके व मलेशिया और सऊदी अरब का नाम भी सामने आया। मामले की प्राथमिकी कौशांबी थाने में दर्ज हुई है। वहीं, पुलिस, एनआईए, आईबी, व अन्य सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम जांच कर रही है। फिलहाल यह मामला सूचनाएं भेजने का सामने आया है। इसमें किसी तरह की आतंकी हमले या अन्य किसी आतंकी तथ्य की पुष्टि होती है तब इसकी जांच एनआईए को सौंपी जा सकती है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं है।
दिल्ली धमाके के बाद भी पाकिस्तान भेजे गए थे फोटो-वीडियो
पुलिस जांच में सामने आया है कि दिल्ली लाल किले के पास हुए बम धमाके के बाद सुहेल मौके पर गया था। पाकिस्तान में बैठे सरदार ने उसे धमाके वाली जगह पर जाने के निर्देश दिए थे। यहां तक कि आरोपी ने वहां पहुंचकर घटनास्थल की वीडियो और फोटो भी पाकिस्तान भेजे थे।
प्रभारी डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जयसवाल ने बताया कि दूसरे कैमरे को बरामद करने के बाद उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही आरोपियों के मोबाइल से चेट रिकवर के लिए भी फॉरेंसिक व साइबर टीम जांच कर रही है। कुछ लोग चिह्नित किए गए हैं, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।