{"_id":"5720dddf4f1c1b1e59a9161c","slug":"cbse-results-announced-jee-mains","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने घोषित किया जेईई मेन्स रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई ने घोषित किया जेईई मेन्स रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
जेईई मेन्स रिजल्ट
- फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई ने जेईई मेन्स का रिजल्ट बुधवार देर शाम को घोषित किया। गाजियाबाद से सैकड़ों स्टूडेंट्स ने जेईई मेन्स की परीक्षा पास कर एडवांस परीक्षा के लिए अपनी जगह बना ली है। जेईई एडवांस की परीक्षा पास करने के बाद ही स्टूडेंट्स आईआईटी, एनआईटी और देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन ले सकेंगे।
विज्ञापन
प्रतिष्ठित आईआईटी, एनआईटी व इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन लेने का सपना देख रहे स्टूडेंट्स ने बुधवार को पहली सीढ़ी पार कर ली है। सीबीएसई के जेईई मेन्स परीक्षा में सैकड़ों स्टूडेंट्स ने पास की है। इसमें जनरल कैटेगरी की कट ऑफ 100, ओबीसी की 70, एससी की 52 व एसटी कैटेगरी की कटऑफ 48 प्रतिशत गई है।
विज्ञापन
आरडीसी स्थित पेस एकेडमी 135 स्टूडेंट्स ने मेन्स एग्जाम क्वॉलिफाई किया है। जबकि 171 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। एकेडमी के गाजियाबाद हैड नवीन जोशी ने बताया कि मेन्स एग्जाम में योजित श्रीवास्तव ने 360 अंकों में से 279 अंक और मयंक श्रीवास्तव ने 255 अंक हासिल किए हैं। अब स्टूडेंट्स जेईई एडवांस की तैयारी में लगेंगे।
विज्ञापन
आरडीसी में ही स्थित टैलेंट करियर इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर रिचा त्रिपाठी व मोहम्मद जाहिद के मुताबिक इंस्टीट्यूट के 23 स्टूडेंट्स इस एग्जाम में चयनित हुए हैं। इसमें तुषार दुबे ने 310 अंक और शिबू शर्मा ने 276 अंक हासिल किए हैं।
नेहरू वर्ल्ड स्कूल के उत्कर्ष शिशौदिया, अर्जुन चौधरी, यथार्थ रोहतगी, अरुण प्रताप सिंह, तनिष्क बंसल, विशाल राजपूत और शांतनु वर्मा ने एग्जाम पास किया। फिटजी के राघव गर्ग ने 307 अंक, सजल गुप्ता ने 291 और आरुषि अग्रवाल ने 267 अंक जेईई मेन्स में प्राप्त किए हैं।