{"_id":"571927314f1c1b4b048b498e","slug":"caught-in-the-jam-cabinet-minister-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसे कैबिनेट मंत्री आजम खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसे कैबिनेट मंत्री आजम खां
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को हाईवे पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां जाम में फंस गए। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के चलते आजम खां की कारों का काफिला पांच-सात मिनट में जाम से निकल गया।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब चार बजे नगर विकास मंत्री आजम खां मेरठ की ओर गए थे। तब महेंद्रपुरी कट के सामने ट्रक के यूटर्न लेने के कारण उनकी कार के ब्रेक लगे।
जब वह रात में करीब सात बजे मेरठ से वापस लौटे तो राज चौराहे पर जाम का सामना करना पड़ा। अंबर सिनेमा से राज चौराहे तक एक मिनट का रास्ता जाम के चलते पांच से सात मिनट में पूरा हुआ।
विज्ञापन
जाम का कारण नगर पालिका परिषद की ओर से चल रहा नाला निर्माण बना। कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा का कहना है कि कैबिनेट मंत्री कहीं जाम में नहीं फंसे है। राज चौराहे के पास भी काफिला अपनी पूरी गति से निकला है।
मोदीनगर के जाम से हुआ कई माननीय का सामना
आजम खां मोदीनगर में कई बार जाम में फंस चुके हैं। इसके अलावा जाम में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी, सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव समेत कई राजनेता एवं वीआईपी जाम में फंसे चुके है। इसके बावजूद शासन प्रशासन आज तक मोदीनगर को जाम मुक्त करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा सका है।