{"_id":"675747fea4fad93c9603d894","slug":"cashier-absconds-after-stealing-rs-450-lakh-from-hotel-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-528253-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कैशियर होटल से 4.50 लाख रुपये चोरी कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कैशियर होटल से 4.50 लाख रुपये चोरी कर फरार
विज्ञापन
गाजियाबाद। होटल व गेस्ट हाउस में रिशेप्सन और कैशियर का काम करने वाला युवक साढ़े चार लाख रुपये लेकर फरार हो गया। होटल के प्रबंधक ने कविनगर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
शास्त्रीनगर स्थित ट्रॉट होटल व गेस्ट हाऊस के प्रबंधक दुष्यंत कुमार शास्त्री ने कैशियर पर साढ़े चार लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। बताया कि होटल में शैलेंद्र कुमार नाम का कर्मचारी रिसेप्शन और कैशियर का काम देखता था। रविवार की दोपहर से वह अचानक होटल से चला गया। सीसीटीवी फुटेज और जांच पड़ताल में आया कि शैलेंद्र कुमार होटल के चार लाख 50 हजार रुपये चोरी कर फरार हुआ है।
प्रबंधक दुष्यंत कुमार शास्त्री ने कर्मचारी शैलेंद्र कुमार के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।