{"_id":"67102d429b2a442466088255","slug":"cash-theft-by-breaking-the-lock-of-customer-service-center-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-104242-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी
विज्ञापन
मोदीनगर। गोविंदपुरी क्षेत्र के स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर चोर ने नकदी और गहने चोरी कर लिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। संचालक ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
हरमुखपुरी काॅलोनी निवासी सोमेश शर्मा ने बताया कि उनके पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र है। सोमेश ने कॉलोनी के गेट पर सेवा केंद्र का कार्यालय बनाया हुआ है। बताया कि बुधवार दोपहर वह किसी काम के लिए गए थे। इस दौरान ग्राहक सेवा केंद्र पर उन्होंने ताला लगाया हुआ था। लौटे तो केंद्र का ताला टूटा मिला। आरोप है कि चोर गल्ले में रखी चेन, दो अंगूठी और करीब 35 हजार नकदी चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।