{"_id":"672293f654ab04efd4014af4","slug":"cash-and-goods-worth-thousands-of-rupees-stolen-from-four-shops-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-104321-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चार दुकानों से हजारों रुपये की नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चार दुकानों से हजारों रुपये की नकदी व सामान चोरी
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर ब्लॉक मार्केट में सोमवार रात चोरों ने चार दुकानों से हजारों रुपये कीमत का सामान व नकदी चोरी कर ली। एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चोर कैद हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सौंदा गांव निवासी रामेश्वर जाटव की मुरादनगर ब्लॉक मार्केट में चाय की दुकान है। सोमवार रात चोर पीछे की खिड़की उखाड़कर दुकान में दाखिल हुए। दुकान में घुसकर चोरों ने करीब चार हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। श्री हंस कॉलोनी निवासी सुरेश जाटव की सीट कवर की दुकान है। चोर उनकी दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल व अन्य सामान ले गए। जीतपुर कॉलोनी निवासी आसिफ अली का ब्लॉक मार्केट में हिना टायर के नाम से शोरूम है। शोरूम में दाखिल हुए चोर गल्ले से करीब पांच हजार रुपये की नकदी, 20 टायर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए हैं। इसके अलावा सौंदा गांव निवासी संजय कुमार की कमानी पट्टे की दुकान में चोरों ने चोरी की कोशिश की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।