{"_id":"6ab6dc6b5dba61d1bf0d6b7e","slug":"case-registered-over-alleged-crore-fraud-in-the-name-of-selling-a-house-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24530-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मकान बेचने के नाम पर 3.46 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मकान बेचने के नाम पर 3.46 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम में मकान बेचने के नाम पर 3.46 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। लक्ष्मी कांत और रश्मि सिन्हा (दंपती) ने मकान मालिक साहिल थरेजा पर यह आरोप लगाया है। दंपती ने पुलिस से मकान का पंजीकरण कराने या ब्याज सहित 3.8 करोड़ रुपये वापस दिलाने की मांग भी की है। वहीं, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता दंपती ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गौड़ ग्रीन एवेन्यू स्थित मकान नंबर के-315 को खरीदने के लिए साहिल थरेजा से सौदा किया था। मकान के लिए उन्होंने साहिल को 3.46 करोड़ रुपये का अंतिम भुगतान जुलाई 2025 में किया गया था। हालांकि, साहिल थरेजा लगातार मकान का पंजीकरण टालता रहा। बाद में उन्हें पता चला कि यह संपत्ति बैंक ऑफ बड़ौदा के पास गिरवी रखी गई है। ऋण का भुगतान न होने के कारण बैंक 27 अप्रैल को इस संपत्ति की नीलामी करने वाला है। शिकायतकर्ताओं ने अखबारों में नीलामी का नोटिस भी देखा है। शिकायतकर्ता दंपती ने तहरीर 26 मार्च 2026 को पुलिस को दी थी। आरोप है कि जब पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो उन्होंने उच्च अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।