फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered in case of fatal attack on BJP leader's husband

Ghaziabad News: भाजपा नेत्री के पति पर जानलेवा हमले के मामले में मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Case registered in case of fatal attack on BJP leader's husband
कौशांबी। थानाक्षेत्र के वैशाली सेक्टर-5 में भाजपा नेत्री सिद्धी प्रधान के पति अमित अग्रवाल ने अज्ञात लोगों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पार्षद के करीबी समेत सात लोगों पर पुरानी रंजिश में हमला करने की शिकायत दी थी। सूचना पर कौशांबी पुलिस ने सोसायटी पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की। कैमरे में कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं दिखा है।
विज्ञापन


कावेरी सोसायटी निवासी भाजपा से पूर्व पार्षद प्रत्याशी सिद्धी प्रधान अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह मां की तबीयत खराब होने की वजह से ग्वालियर गई हुई थीं। आरोप है कि फ्लैट के ऊपर दूसरे तल पर रहने वाले पार्षद राजकुमार भाटी के साथी यशपाल शर्मा, सुषमा शर्मा, रजत कालिया व अन्य लोग पति और उनसे द्वेष भावना रखते हैं। आए दिन दंपती से गाली-गलौज करते हैं। उन्होंने यशपाल शर्मा, सुषमा शर्मा, पार्षद राजकुमार भाटी व अन्य लोगों के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा लिखवाया था, जो वर्तमान में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे चार्टर्ड अकाउंटेंट पति अमित अग्रवाल पर पौधों में पानी डाल रहे थे। तभी रजत कालिया की पत्नी सीढ़ियों से उतरकर गाली-गलौज करने लगे। पति को छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। इसी बीच रजत कालिया, यशपाल शर्मा और अन्य लोगों ने अचानक घर में घुसकर पति पर डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर उन्हें जलाने का प्रयास किया। उन्होंने खुद को कमरे में बंद करके आरोपियों से बचाया। भाजपा नेत्री ने पति की जान का खतरा बताया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर यशपाल शर्मा, रजत कालिया, सुषमा शर्मा और चार अज्ञात के खिलाफ बलवा, मापीट, धमकी, ज्वलनशील पदार्थ डालने समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पार्षद राजकुमार भाटी का कहना है कि राजनैतिक दबाव में मुकदमा कराया है। सीसीटीवी फुटेज में घटना से इतर कोई आता-जाता नहीं दिखा है। पुलिस ने बयान में कोई तथ्य या सुराग नहीं मिलने की बात कही है। भाजपा नेत्री कई लोगों पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज करा चुकी हैं।
विज्ञापन

इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही टीम ने सोसायटी के कैमरे चेक किए थे। उसमें कोई संदिग्ध व्यक्ति आता नहीं दिखा। गार्ड ने भी किसी को फ्लैट में घुसते नहीं देखा। जांच में आया कि अमित अग्रवाल की एक मुकदमे में बृहस्पतिवार को कोर्ट की तारीख थी। उन्हें कोर्ट में पक्ष के लिए जाना था। शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed