फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered for attempted rape of a woman who had come to a sister's in-laws' place for a wedding.

Ghaziabad News: बहन की ससुराल निकाह में आई महिला से दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Case registered for attempted rape of a woman who had come to a sister's in-laws' place for a wedding.
मोदीनगर। भोजपुर के एक गांव में बहन की ससुराल आई महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप है। विरोध करने पर आरोपी ने महिला की पिटाई कर दी और कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। जनपद गौतमबुद्धनगर के एक गांव निवासी 22 वर्षीय महिला की भोजपुर के एक गांव में बहन की ससुराल है। महिला लगभग डेढ़ माह पूर्व बहन की ससुराल में निकाह समारोह में आई थी। रिश्तेदार खाना खा रहे थे, महिला कमरे में अकेली थी। आरोप है कि इसी बीच गांव निवासी एक युवक वहां पहुंचा और महिला से छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया और उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को थप्पड़ मारे।
विज्ञापन

आरोपी ने महिला को धमकाया कि अगर उसने किसी से घटना का जिक्र किया तो उसके बच्चों की हत्या कर देगा। इससे महिला दहशत में आ गई। महिला डेढ़ माह तक तनाव में रही। महिला को तनाव में देख परिजनों ने उसे विश्वास में लेकर पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। महिला के पति ने भोजपुर थाने में घटना की तहरीर दी। सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि तहरीर के अनुसार गांव निवासी सवनूर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed