{"_id":"6a480de2f5a1c00776010308","slug":"case-registered-for-attack-with-bricks-and-stones-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1006-144100-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ईंट-पत्थर से हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ईंट-पत्थर से हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में ईंट-पत्थर से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीडि़त की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।
गांव अनवरपुर निवासी अनिल कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि एक जुलाई की रात करीब 11 बजे महेश ने मोबाइल फोन पर गाली-गलौज करते हुए उसे अपने घर बुलाया। आरोप है कि वह जैसे ही महेश के घर के बाहर पहुंचा, आरोपी ने छत से ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हमले में उसके दाहिने हाथ तथा उसके बेटे रोहित के सिर में चोट लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कराया। घटना की सूचना 112 पर भी दी गई। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।