फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered against the woman who accused her of rape

Ghaziabad News: दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Case registered against the woman who accused her of rape
बुलंदशहर। गुलावठी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन पर वर्ष 2022 में घर में घुसकर दुष्कर्म और जानलेवा हमले के मुकदमे में अब नया मोड़ सामने आया है। उक्त मुकदमे में बीते दिनों ही एफआर लग चुकी है। वहीं, अब मामले में पूर्व पालिका अध्यक्ष ने न्यायालय के आदेश पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने आदि का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

गुलावठी थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीर खां निवासी नफीस उर्फ काले खां ने बीते दिनों न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह और उनकी पत्नी पूर्व में नगर पालिका गुलावठी के अध्यक्ष रह चुके हैं। आरोप है कि राजनीति विद्वेष के चलते ही उन्हें व उनके परिजनों को वर्ष 2022 में घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने और विरोध पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने अहमदगढ़ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान आरोपी महिला ने विवेचना अधिकारी से संपर्क नहीं किया और उसका पता भी गलत पाया गया। महिला के प्रार्थना पत्र पर अंकित नंबर भी गलत पाया गया।
विज्ञापन

मई 2022 में विवेचना अधिकारी ने जांच पूरी कर महिला के पते, आधार कार्ड व फोन नंबर को फर्जी पाते हुए एफआर लगाकर न्यायालय में पेश कर दी थी। साथ ही इस मामले में सामूहिक दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाने के मामले में महिला पर कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया था। बाद में न्यायालय से एक समन मिलने पर पीड़ित पक्ष को जानकारी हुई कि आरोपी महिला ने उनके खिलाफ न्यायालय में भी एक परिवाद दायर किया हुआ है। उसमें भी महिला ने गलत पता दर्ज कराया हुआ है। बाद में जानकारी हुई कि आरोपी महिला व उसके दो साथी पूर्व में भी इस तरह की वारदातों को कर चुके हैं। इस संबंध में पीड़ित ने नगर कोतवाली पुलिस व एसएसपी से भी गुहार लगाई थी। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं, अब न्यायालय के आदेश पर नगर पुलिस ने आरोपी महिला व उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed