फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered against the shop owner for cutting the shop's shutter.

Ghaziabad News: दुकान का शटर काटने के आरोप में दुकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Case registered against the shop owner for cutting the shop's shutter.
साहिबाबाद। जीटी रोड स्थित दुकान का शटर काटने के आरोप में किरायेदार ने दुकान मालिक समेत अन्य के खिलाफ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। किरायेदार ने आरोप लगाया है कि दुकान में चोरी भी की गई हैं। संजीव गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दुकान साहिबाबाद के जीटी रोड पर स्थित है। 21 अगस्त की दोपहर दुकान बंद थी। आरोप है कि नीलम दुबे पति और कुछ लोगों के साथ आईं और कटर से शटर कटवा दिया। रोकने पर धमकी दी। आरोप है कि 22 अगस्त की रात पिंटू कुमार दुबे दुकान के पास आया और कार की पिछली सीट से किरायानामा, संपत्ति के कागजात और पुलिस, प्रशासन व अदालत में दी गई शिकायतों की प्रतियां ले गया। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज भी उन्होंने पुलिस को दी है। एसीपी साहिबाबाद अतुल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर नीलम दुबे, उनके पति पिंटू कुमार दुबे समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed