फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered against husband for murdering woman by slitting her throat

Ghaziabad News: महिला की गला रेतकर हत्या में पति के खिलाफ केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Case registered against husband for murdering woman by slitting her throat
साहिबाबाद। गणेशपुरी में पूनम (26) की गला रेतकर हुई हत्या के मामले में पिता उदयपाल ने आरोपी पति अजय समेत चार लोगों पर दहेज हत्या और क्रूरता का मुकदमा कराया है। शालीमार गार्डन पुलिस अभी तक भागे अजय को पकड़ नहीं पाई है। वहीं, उसके माता-पिता से पुलिस पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को दे दिया। वह उसे लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन


शाहजहांपुर के थाना गढिया में रामपुर निवासी उदयपाल ने बताया कि उन्होंने बेटी पूनम की छह साल पहले थाना परौर गांव के अजय से की थी। शादी में एक लाख रुपये के जेवर, 80 हजार रुपये के बर्तन, 40 हजार के कपड़े व अन्य सामान दिया था। पूनम ने शादी के सभी गहने और जेवरात अजय को दे दिए थे लेकिन ससुराल के लोग इससे खुश नहीं थे।
विज्ञापन

अजय लगातार दहेज में मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये नकद मांगने लगा। कई बार उसने बेटी को पीटकर मायके भेज दिया था। बेटी ने रोते हुए उनसे दहेज की मांग के बारे में बताया तो उन्होंने अन्य बच्चों का हवाला देते हुए रुपये नहीं देने की मजबूर बताई। ज्यादा परेशान करने पर वह पूनम को घर ले गए। 25 दिन बाद वह घर आया और बात मनवाकर साथ ले गया। आरोप है कि गणेशपुरी लाने के बाद अजय ने पूनम की गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर परिवार के सभी लोग शालीमार गार्डन थाने पहुंचे। पूनम के भाई सतीश ने बताया कि पिता ने आरोपी पति अजय, ससुर धनपाल, सास राधा और देवर नन्हेलाल के खिलाफ दहेज हत्या और क्रूरता व अन्य धारा में मुकदमा किया है। उनका आरोप है कि शालीमार गार्डन थाना पुलिस अभी तक अजय को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। फिलहाल परिवार के लोग पूनम का शव लेकर गांव लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी का गला रेतकर भाग गया था अजय :
गणेशपुरी में राजेंद्र कुमार के मकान में अजय किराये पर रहता है। पहली मंजिल के कमरे में पिता धनपाल, पत्नी पूनम, बेटी प्रिया, रिया और दीपक भी रहते हैं। अजय बैटरी रिक्शा चलाता है। शनिवार को पूनम तीनों बच्चों को लेकर रिश्तेदार के घर गई थी। आरोप है कि कमरे पर पहुंचने पर अजय का पूनम से विवाद हो गया और उसने चाकू से गला रेत दिया। लहूलुहान हालत में खाट पर पड़ी पूनम के चेहरे पर आरोपी अजय ने तकिया और शरीर के बाकी हिस्से को कपड़े से ढक दिया। हत्या के बाद वह कमरा बंद कर भाग गया। कुछ देर बाद रिश्तेदार की बेटी अजय के छोटे बेटे दीपक को लेकर पहुंची तो पूनम का शव खाट पर पड़ा देखकर उसके होश उड़ गए। कई बार भाभी बोलने पर जब कोई हलचल नहीं हुई तो वह शोर मचाती घर की ओर भागी।


एसीपी सूर्यबली मौर्य का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दे दिया। दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर अजय को तलाश कर रहे हैं। उसकी अंतिम लोकेशन श्याम पार्क मेट्रो स्टेशन मिली है। माता-पिता और अन्य से पूछताछ कर चल रही है। आरोपी की तलाश में टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed