{"_id":"6a2eff1347f2e202fe015b1e","slug":"case-registered-against-former-manager-for-embezzling-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-909311-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गाड़ियां बेंचकर 72 लाख से अधिक का किया गबन, पूर्व प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गाड़ियां बेंचकर 72 लाख से अधिक का किया गबन, पूर्व प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
गाजियाबाद। लोहियानगर के वाहन शोरूम में कंपनी के कर्मचारियों की ओर से साथियों के संग मिलकर एक करोड़ से अधिक कीमत की गाड़ियों को 72 लाख रुपये में बेंचकर धनराशि गबन करने का मामला सामने आया है। कंपनी के पूर्व प्रबंधक व अन्य पर आरोप है कि पांच नए वाहन बेंच दिए गए। मामला इंटर्नल ऑडिट में सामने आया तो जानकारी हुई। एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मामले में कंपनी के पूर्व प्रबंधक समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
मामला सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र के लोहियानगर स्थित महिंद्रा शोरूम शिवा ऑटो-कार का है। कंपनी के प्रतिनिधि राजेश मेहरोत्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कंपनी में 21 अप्रैल इंटर्नल ऑडिट चल रहा था। इस बीच कई संदिग्ध लेनदेन सामने आए हैं। संदिग्ध लेनदेन में पाया गया कि स्टाफ ने चार नई स्कार्पियो और एक थार राक्स की बिक्री तो कर दी है लेकिन इससे अर्जित बिक्री की पूरी धनराशि कंपनी के खाते में नहीं भेजी गई है।
इन वाहनों की कुल कीमत करीब 1.17 करोड़ रुपये है। कुछ वाहनों के संबंध में रिकार्ड में थोड़ा सा ही भुगतान दर्शाया गया है। इसके बाद शेष धनराशि का कोई हिसाब नहीं मिल पा रहा है। आरोप है कि ऑडिट में दस्तावेजों से छेड़छाड़ की गई। साथ ही कई दस्तावेजों को नष्ट करने का आरोप लगाया है। कंपनी का आरोप है कि बड़ी धनराशि का कोई लेखा जोखा भी नहीं उपलब्ध कराया गया है। मामले में सिहानी गेट थाना पुलिस ने पूर्व प्रबंधक अश्वनी जादौन समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।