फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered after two brothers are attacked with intent to kill over a car parking dispute.

Ghaziabad News: कार पार्किंग के विवाद में दो भाइयों पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Case registered after two brothers are attacked with intent to kill over a car parking dispute.
साहिबाबाद। न्यू हिंडन विहार कॉलोनी निवासी शमीम ने पड़ोसी अमीरुद्दीन उर्फ उस्मान समेत आठ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दर्ज मामले में शमीम ने बताया कि 28 जून की रात कार खड़ी करने को लेकर अमीरुद्दीन से उनकी कहासुनी हुई थी। करीब आधा घंटे बाद आरोपी पड़ोसी आमिर, तोता, नवीन, दानिश, शाहिद, साजिद और गुड्डू के साथ उनके घर के बाहर आए और गाली गलौज करते हुए दरवाजा खोलने का प्रयास किया। दरवाजा न खुलने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बताया कि एक जुलाई को उनके पास पुलिस चौकी से फोन आया और बयान देने के लिए बुलाया गया। जब वह चौकी पहुंचे तो उस्मान अपने कुछ साथियों के साथ वहां मौजूद मिला। डर की वजह से वह वापस आ गए। पड़ोस में रहने वाले जफर ने उन्हें समझौता कराने का आश्वासन दिया। यह कहकर जफर उन्हें व उनके भाई रफीक को अपने घर ले गया जहां आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। पूछताछ की जा रही है। जल्द मुख्यारोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। अब तक की जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed