फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case on advocates for beating head constable

Ghaziabad News: हेड कांस्टेबल को पीटने के मामले में अधिवक्ताओं पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Case on advocates for beating head constable
गाजियाबाद। यातायात पुलिसकर्मी ने मारपीट के मामले में एक नामजद समेत 16 अधिवक्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार दोपहर जज की गाड़ी के स्थान पर कार खड़ी करने से रोकने पर यातायात पुलिसकर्मी और अधिवक्ता के बीच विवाद हो गया था।
विज्ञापन

यातायात पुलिस में तैनात हेडकांस्टेबल प्रमोद कुमार ने बताया कि उसकी ड्यूटी न्यायालय परिसर में गाड़ियों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराने के लिए लगी थी। करीब 11 बजे अधिवक्ता रोहित गोला ने जज की गाड़ी के लिए निर्धारित स्थान पर अपनी कार खड़ी कर दी। मना करने पर अधिवक्ता ने उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद कार खड़ी कर चला गया था। उन्होंने अधिवक्ता का फोटो खींच लिया था। जिससे गुस्साये अधिवक्ता कुछ देर बाद अपने 10-15 साथियों के साथ वापस आया और उनकी पिटाई कर दी। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि यातायात पुलिसकर्मी की शिकायत पर रोहित गोला और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed