फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case filed on court order in case of death of youth due to truck collision

Ghaziabad News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Case filed on court order in case of death of youth due to truck collision
गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र में जेल चौकी के पास सवारी का इंतजार कर रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने से लेकर पुलिस आयुक्त तक शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। एक अन्य हादसे में छोटा हाथी वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

जनपद हापुड़ के सपनावत निवासी रजनी यादव की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। रजनी के अनुसार उनके पति अमित यादव गाजियाबाद में डेरी पर कार्य करते थे। 17 जुलाई को फोन पर घर आने के लिए अमित ने कहा था, लेकिन देर रात तक भी घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की। अगले दिन मसूरी थाने की जेल चौकी से फोन आया तो पता चला कि उनके पति की हादसे में मौत हो गई है। अमित डयूटी के बाद घर जाने के लिए जेल चौकी क्षेत्र में सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़िता ने मसूरी थाने से लेकर पुलिस आयुक्त तक शिकायत की, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई, जबकि हादसे के बाद कई दिन तक भी ट्रक जेल चौकी क्षेत्र में ही खड़ा था। महिला ने पुलिस पर ट्रक मालिक से सांठ-गांठ का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed