फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case filed for snatching mobile after two months

Ghaziabad News: दो माह बाद दर्ज हुआ मोबाइल छीनने का मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Case filed for snatching mobile after two months
गाजियाबाद। कविनगर के पांडव नगर में एक बैंक्वेट ह़ॉल में चंदौसी संभल से शादी समारोह में आए विवेक शर्मा से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। घटना 11 जुलाई की है। मामले में दो बार ई-एफआईआर की लेकिन, तकनीकी कारणों से एफआईआर निरस्त हो गई। अब दो माह बाद कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


संभल चंदौसी के रहने वाले विवेक शर्मा ने बताया कि 11 जुलाई को वह एक शादी समारोह में आए थे। जैसे ही वह बैंक्वेट हॉल के पास पहुंचे तो पीछे से आए दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। उन्होंने पास में खड़े पुलिसकर्मियों से इसकी शिकायत की लेकिन, कुछ नहीं हुआ। मामले में उन्होंने दो बार ई-एफआईआर की लेकिन, जो निरस्त कर दी गई। मामले में 13 सितंबर को कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। लुटेरों की तलाश के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed