फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case filed against seven people including a youth for rape on pretext of marriage

Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, युवक समेत सात पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Case filed against seven people including a youth for rape on pretext of marriage
-आरोप है कि युवक व उसका परिवार दे रहा युवती को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि युवक व उसके परिवार ने जबरन उनका गर्भपात भी करा दिया। इस मामले में युवती ने युवक समेत सात के खिलाफ दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
युवती ने बताया कि उनकी मुलाकात 2023 के शुरू में वहनोत, राजस्थान निवासी हिम्मत से हुई थी। आरोपी ने उनसे नजदीकी बनाकर शादी का झांसा देकर उनसे शारीरिक संबंध बना लिए। वह जब भी उससे शादी के लिए कहतीं तो जल्दी शादी करने की बात कहकर टालता रहा। इसी बीच वह गर्भवती हो गई तो आरोपी व उसके परिवार ने उनका गर्भपात भी करा दिया।
विज्ञापन

जब उन्होंने शादी का ज्यादा दबाव बनाया और शिकायत करने की बात कही तो उन्होंने मंदिर में शादी की झूठी रस्म अदायगी करा दी। फिर उनको राजस्थान के होटल के कमरे में छोड़ दिया। वह घर जाने को कहतीं तो उनको जातिसूचक शब्द कहे गए। आरोपियों ने उनको पीटा और दबाव बनाकर कई वीडियो बना लिए। अब आरोपी व उसका परिवार उनको जान से मारने की धमकी देने लगा है। आरोपी कहता है कि उसका रिश्तेदार पुलिस से रिटायर है। वह कुछ नहीं होने देगा। इसके बाद युवती ने हिम्मत व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बारे में एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed