फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case filed against parents association for imposing lockdown

Ghaziabad News: तालाबंदी करने पर पैरेंट्स एसोसिएशन के खिलाफ मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Case filed against parents association for imposing lockdown
गाजियाबाद। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय पर तालाबंदी करने पर गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पांच जुलाई को बीएसए कार्यालय पर जीपीए के अधिकारियों के साथ अभिभावकों ने आरटीई दाखिलों के लिए धरना प्रदर्शन कर तालाबंदी कर दी। जिससे कार्यालय के सभी कर्मचारी तीन से चार घंटे तक बंद रहे। मामले में कार्रवाई करते हुए बीएसए ने जीपीए के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी ने कहा कि शिक्षा अधिकारी दाखिले न करने वाले स्कूलों पर कोई कार्रवाई नहीं करा पाए। उलटा दाखिलों के लिए आवाज उठाने वाली संस्था के पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करा दी। उन्होंने कहा कि एफआईआर का विधिक रूप से जवाब दिया जाएगा। इसको लेकर अभिभावकों में रोष है। बीएसए ओपी यादव का कहना है कि अभिभावकों को धरना-प्रदर्शन करना है तो आराम से करें लेकिन, किसी के कार्यालय पर ताला लगाना और मुर्दाबाद के नारे लगाना गलत है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed