फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case filed against husband and three others for wife's murder, police to go to Muzaffarnagar

Ghaziabad News: पत्नी की हत्या के मामले में पति समेत तीन पर केस, मुजफ्फरनगर जाएगी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Case filed against husband and three others for wife's murder, police to go to Muzaffarnagar
मुरादनगर (गाजियाबाद)। सूर्यनगर कॉलोनी में महिला की हत्या कर शव जलाने के आरोप में पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की गहराई से जांच के लिए पुलिस मुजफ्फरनगर भी जाएगी। आरोपी पति, उसके भाई और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र निवासी संदीप कुमार ने 10 वर्षीय भांजी के बयान के आधार पर शिकायत दी। इसमें उन्होंने अपने जीजा प्रविंद्र, ससुराल पक्ष के विनोद और सास बेदो देवी पर बहन सोनिया की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोनिया की शादी 12 साल पहले मुजफ्फरनगर के चरथावल निवासी प्रविंद्र से हुई थी। प्रविंद्र पहले नोएडा में परचून की दुकान चलाता था, लेकिन अब बेरोजगार है। आरोप है कि शादी के बाद से ही सोनिया को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रताड़ना से परेशान होकर परिवार मुरादनगर की सूर्य विहार कॉलोनी में आकर रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप ने बताया कि जनवरी के बाद से बहन सोनिया से संपर्क नहीं हो पा रहा था। पहले विवाद के बाद फोन न उठाना सामान्य माना जाता था, लेकिन जब कई दिन बीत गए तो वह 1 जून को सोनिया से मिलने मुरादनगर पहुंचे। ससुराल वालों ने बताया कि सोनिया नाराज होकर कहीं चली गई है।
संदीप अपनी दो भांजियों, 10 और 6 साल की, को लेकर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने बड़ी भांजी से सोनिया के बारे में पूछा। भांजी ने बताया कि मम्मी कहीं नहीं गई हैं। पापा और चाचा ने मां को मारा और शव को कट्टे में डालकर ले गए। इसके बाद बच्चों को धमकाया गया कि इस बारे में किसी को कुछ न बताएं।

परिजनों का आरोप है कि सोनिया की हत्या के बाद शव को मुजफ्फरनगर ले जाकर बिटौड़ों में रखकर जला दिया गया और अवशेष पास के तालाब में फेंक दिए गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पति प्रविंद्र समेत परिवार के अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मुजफ्फरनगर जाकर घटनास्थल और तालाब की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed