फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case filed against 20 people who pelted stones, six arrested

Ghaziabad News: पत्थरबाजी करने वाले 20 लोगों पर केस दर्ज, छह गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 20 people who pelted stones, six arrested
मुरादनगर। बंबा मार्ग पर आदर्श कॉलोनी में युवती से छेड़छाड़ करने को लेकर हुए बवाल के मामले में पुलिस नेे दोनों पक्षों के 20 नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आदर्श कॉलोनी निवासी युवक ने कॉलोनी की युवती को मोबाइल गिफ्ट देने की कोशिश की, युवती के इन्कार करने पर युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गये, दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे व पत्थर चले। करीब आधे घंटे तक हुए पथराव से कॉलोनी में अफरा तफरी का माहौल बना रहा है। एसीपी लिपि नगायच का कहना है कि कस्बा चौकी प्रभारी बाबूराम की तहरीर पर राजा उर्फ सुहैल, शेरू, सलमान, भूरे, निम्मो, जुबैर, अरबाज, शाहनवाज, फईम, फरदीन, सावेज और दूसरे पक्ष के सलीम, सौरेन, सुजैन, शकील, वसीम, नदीम, अफजाल, सुहैल, बिलाल व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया कि राजा उर्फ सुहैल, सावेज, सलीम, सुजैन, नदीम निवासी आदर्श कॉलोनी, सुहेब निवासी निकट बिलाल मस्जिद को गिरफ्तार किया है। एसीपी ने बताया कि बाकी लोगों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed