फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case filed against 14 for giving communal colour to road accident

Ghaziabad News: सड़क हादसे को सांप्रदायिक तूल देने के मामले में 14 पर केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 14 for giving communal colour to road accident
मोदीनगर। भोजपुर पुलिस ने बाइक टकराने के बाद घटना को सांप्रदायिक तूल देने के मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों ने बाइक टकराने के बाद सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के लिए गांव कलछीना में पंचायत कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भोजपुर की कलछीना चौकी प्रभारी की तहरीर के अनुसार गांव कलछीना निवासी सहरोज, उमर, काजिम और नाजिम की बाइकें बीते एक अक्तूबर की रात करीब 8 बजे मसूरी के गांव मसौदा में किसी अन्य बाइक से टकरा गईं थीं। हादसे में चारों घायल हो गए थे। घायलों ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो कई ग्रामीण गांव मसौदा पहुंचे। वहां दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। इसके बाद वह कलछीना लौट आए और ग्रामीणों को एकत्रित कर पंचायत की। पंचायत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। आरोप लगाया कि चारों युवकों से धर्म पूछकर उनको बेरहमी से पीटा गया। आरोपियों ने वीडियो वायरल कर सांप्रदायिक माहौल खराब करने का प्रयास किया। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस सकते में आ गई। डीसीपी ग्रामीण जोन ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई का आदेश दिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि कलछीना चौकी प्रभारी विकास सैनी की तहरीर के अनुसार इमरान, अकरम, फरद, फिरोज, गुलबहार, शाहआलम, कासिम, तालिब, नाजिम, सहरोज, उमर, काजिम, नाजिम निवासी गांव कलछीना व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed