फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case filed after eight years in road accident

Ghaziabad News: सड़क हादसे में आठ साल बाद मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Case filed after eight years in road accident
गाजियाबाद। सड़क हादसे में हुई बाइक सवार की मौत के मामले में आठ साल बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित परिवार रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए डीजीपी तक गुहार लगा चुके हैं। पुलिस में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर नोएडा में मुकदमा दर्ज कराया। नोएडा से मुकदमा वेव सिटी ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि दिल्ली के स्वरूपनगर बादली निवासी माया देवी ने सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला माया देवी के मुताबिक 25 सितंबर 2017 को वह अपने पति धर्मवीर के साथ बाइक पर दिल्ली से संभल के लिए निकले। जब दोनों बाइक से छपरौला चौकी से पहले गाजियाबाद की तरफ मुड़े तो पीछे से तेज गति से आए छोटा हाथी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल उनके पति को इलाज के लिए बादलपुर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और इसके बाद उन्हें नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 30 सितंबर 2017 को धर्मवीर की मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि तभी से वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लगातार पुलिस के चक्कर लगा रही थीं। थाना चौकी से लेकर डीजीपी तक गुहार लगाने के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई। फिर उन्होंने न्यायालय में इंसाफ की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर नोएडा में मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि घटना स्थल वेव सिटी थाना क्षेत्र का होने के चलते मुकदमा ट्रांसफर कर दिया गया है। एसीपी वेव सिटी ने बताया कि पीड़िता ने मुकदमे में छोटा हाथी का नंबर भी मुहैया कराया है। जांच कर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि आईपीसी के अंतर्गत लापरवाही से वाहन चलाने की धारा 279 और लापरवाही से किसी की मौत होने की धारा 304ए में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed