फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case against 60 for assault, former head arrested

Ghaziabad News: हमला करने के मामले में 60 पर केस, पूर्व प्रधान को किया गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Case against 60 for assault, former head arrested
मोदीनगर। भोजपुर के गांव कलछीना में शनिवार को राजस्व वसूली और अवैध विद्युत कनेक्शन काटने गई ऊर्जा निगम की टीम को घेरकर हमला करने के मामले में पुलिस ने 13 नामजद सहित 60 से अधिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पूर्व ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता महेश उपाध्याय के नेतृत्व में शनिवार को विभाग की टीम कलछीना में विद्युत चेकिंग और राजस्व वसूली के लिए गई थी। कार्रवाई से गुस्साए ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम की टीम को घेरकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। आरोपियों ने अधिकारियों की पिटाई की और सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए थे। विद्युत वितरण खंड-3 के एसडीओ प्रदीप कुमार ने 13 नामजद सहित करीब 60 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तैय्यब अली, सागीर, आरिफ, पूर्व प्रधान इस्तकबाल, पप्पू,अय्यूब, लईक, सरवर, सलीम व साजिद समेत 13 नामजद और 50 से 60 अज्ञात के खिलाफ धारदार हथियार से हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पूर्व प्रधान इस्तकबाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed