फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cart operator hit with needle for protesting against abusive language

Ghaziabad News: गाली-गलौज के विरोध पर ठेली संचालक को मारा सुआ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Cart operator hit with needle for protesting against abusive language
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र में दुहाई गांव में ठेली लगाने पर हुए विवाद में पिता-पुत्र ने पड़ोस में खाने की ठेली लगाने वाले पर अमरपाल को सूए से गोद दिया। हमले में अमरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि मामले की शिकायत करने पर पुलिस ने धमकाकर भगा दिया। पुलिस आयुक्त के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। दुहाई गांव निवासी मीना देवी ने बताया कि वह पति अमरपाल के साथ पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास खाने की ठेली लगाती हैं। उनके पास में ही बिहार निवासी रमेश, उसकी पत्नी सुनीता और बेटे रोहित व गोविंदा भी ठेली लगाते हैं। आरोप है कि वे उनसे रंजिश रखते हैं। 10 सितंबर की दोपहर करीब ढाई बजे उन सभी ने ठेली लगाने पर गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इसके बाद रमेश और उसके दोनों बेटों ने सुए से पति पर हमला कर दिया। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed