{"_id":"638c9cf69462bc1dc00f3651","slug":"car-thieves-stole-ecm-by-breaking-glass-panes-of-eight-vehicles-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: कार से आए चोरों ने आठ गाड़ियों के शीशे तोड़ चोरी किए ECM, CCTV में कैद हुए चोर, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: कार से आए चोरों ने आठ गाड़ियों के शीशे तोड़ चोरी किए ECM, CCTV में कैद हुए चोर, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 04 Dec 2022 07:26 PM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 04 Dec 2022 07:26 PM IST
सार
साहिबाबाद थाना प्रभारी सचिन मलिक का कहना है कि घटनास्थल के आसपास स्विफ्ट गाड़ी का नंबर पता कर उसे ट्रैक कर रहे हैं। जल्द चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुआ चोर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 के पन्नू चौक और राजेंद्र नगर सेक्टर-5 में रविवार तड़के स्विफ्ट कार से चोरों ने आठ गाड़ियों के शीशे तोड़कर ईसीएम व अन्य सामान चोरी कर लिया। घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। साहिबाबाद पुलिस कैमरे से चोरों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शालीमार गार्डन में निजी कंपनी से सेवानिवृत सुधीर पंत ने बताया कि कॉलोनी में घर के नीचे ही आई-10 गाड़ी खड़ी थी। सुबह साढ़े चार बजे सफेद रंग की स्विफ्ट कार में चोर आए और एक बार रेकी कर आगे बढ़ गए। फिर दोबारा आए और गाड़ी के अंदर से एक चोर निकलकर उनकी गाड़ी के पास पहुंचा और हथौड़े से पीछे वाली सीट का शीशा तोड़कर अंदर रखा सामान और ईसीएम चोरी कर लिया।
विज्ञापन
इसी तरह कुछ दूरी पर विजय सक्सेना की गाड़ी से ईसीएम जबकि राम वाटिका में एक युवक के घर दिल्ली से आए रिश्तेदार की गाड़ी का शीशा तोड़की ईसीएम, बैग से 10 हजार की नकदी व कागजात चोरी कर लिए। सुबह छह बजे सुधीर पंत मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर निकले तो उन्हें गाड़ी का शीशा टूटा मिला। इसके बाद पुलिस को चोरी की सूचना दी। इस दौरान कॉलोनी में छह गाड़ियों के शीश तोड़कर ईसीएम व अन्य सामान चोरी करने की चर्चा रही लेकिन इन वाहनों के मालिक जरूरी काम से बाहर गए हुए हैं।
वहीं, राजेंद्र नगर सेक्टर-5 में राकेश अरोड़ा की आई-20 गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरों ने ईसीएम चोरी कर लिया। उनके अलावा चार अन्य पड़ोसियों की गाड़ी से भी सामान चोरी हुआ है। वाहन स्वामियों ने पुलिस को शिकायत दी है। साहिबाबाद थाना प्रभारी सचिन मलिक का कहना है कि घटनास्थल के आसपास स्विफ्ट गाड़ी का नंबर पता कर उसे ट्रैक कर रहे हैं। जल्द चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।