{"_id":"69e65205aaf87f6f05005231","slug":"car-hits-four-teenagers-riding-on-a-single-scooter-in-ghaziabad-two-dead-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: एक ही स्कूटी पर जा रहे चार किशोर को कार ने मारी टक्कर, दो की मौत, दो लड़के हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: एक ही स्कूटी पर जा रहे चार किशोर को कार ने मारी टक्कर, दो की मौत, दो लड़के हुए घायल
Mon, 20 Apr 2026 09:50 PM IST
Akash Dubey
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 20 Apr 2026 09:50 PM IST
सार
कनावनी पुस्ता सड़क पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों शाकिब व सत्यम की मौत हो गई। दो अन्य घायल हैं। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वाले किशोरों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के कनावनी पुस्ता रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसा 19 अप्रैल की देर शाम का है। उस समय स्कूटी पर चार किशोर सवार थे। इनमें से कनावनी गांव निवासी शाकिब (10) की मौत हो गई। वहीं उसके साथी वसुंधरा सेक्टर 2 ए के 14 वर्षीय अंश और कनावनी गांव के ही 11 वर्षीय पीयूष उर्फ गोलू व 13 वर्षीय सत्यम घायल हो गए। सोमवार को सत्यम की भी दिल्ली स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि चारों किशोर एक ही स्कूटी पर जा रहे थे। स्कूटी अंश चला रहा था। पुस्ता रोड पर पीछे से कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक ही उन्हें अस्पताल ले गया लेकिन छोड़कर भाग गया। डॉक्टरों ने शाकिब को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तब बाकी तीन किशोरों को भर्ती कर लिया गया था लेकिन घायल सत्यम की हालत गंभीर थी।
विज्ञापन
चारों के परिजनों का पता लगाकर पुलिस ने सूचना दी। घरवाले अस्पताल पहुंचे। हालांकि पुलिस के पहुंचने तक आरोपी कार लेकर भाग चुका था। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कार का नंबर ट्रेस हुआ और पुलिस ने चालक की तलाश शुरू की है। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन