Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car hits a pillar while trying to avoid a bull; owner, who had stepped out, is run over by another vehicle.

Ghaziabad News: सांड को बचाने के चक्कर में पिलर से टकराई कार, नीचे उतरे मालिक को दूसरी कार ने कुचला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Car hits a pillar while trying to avoid a bull; owner, who had stepped out, is run over by another vehicle.
गाजियाबाद। सांड को बचाने के फेर में कार पिलर से टकरा गई। क्षतिग्रस्त कार को देखने के लिए जैसे ही कार मालिक नीचे उतरा, पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया। उपचार के दौरान तीन दिन बाद घायल की मौत हो गई। घटना के 18 दिन बाद मृतक की पत्नी ने आरोपी चालक के खिलाफ सिहानी गेट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र के मोहल्ला शिवधान निवासी मीनाक्षी शर्मा के अनुसार, 23 अक्तूबर की रात वह अपने पति अनुज शर्मा के साथ कार से विजयनगर से एएलटी की ओर जा रही थीं। रात करीब 12 बजे एएलटी चौराहे के पास सड़क पर अचानक सांड आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार पिलर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद अनुज कार से नीचे उतरकर नुकसान देखने लगे। इसी दौरान पीछे से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से पत्नी उन्हें एमएमजी अस्पताल ले गईं, जहां से गंभीर हालत के चलते नोएडा के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 26 अक्तूबर को उपचार के दौरान अनुज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार हादसे और पति के उपचार में व्यस्त रहने के कारण वह समय पर पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा सकीं। एसीपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी कार चालक बिजेंद्र कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed