फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Car hit two brothers going on bike on Delhi-Meerut Expressway, both died

नहीं रहे रोहित-मोहित: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बाइक से जा रहे भाइयों की मौत, झूठा निकला प्रशासन का यह दावा

Sun, 18 Dec 2022 09:47 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 18 Dec 2022 09:47 PM IST
सार

मृतकों की पहचान कोटद्वार के गांव सीलानी निवासी रामचंद्र रावत के बेटे रोहित (25) व मोहित (23) के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं और नोएडा की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे।

विज्ञापन
Car hit two brothers going on bike on Delhi-Meerut Expressway, both died
कार ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, दोनों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में कोटद्वार के रहने वाले दो सगे भाइयों रोहित और मोहित की मौत हो गई। दोनों युवक नोएडा में नौकरी करते थे और बाइक से कोटद्वार स्थित अपने घर जा रहे थे। चितौड़ा के पास वह बाइक पर रुके हुए थे, इसी दौरान पीछे से आई ब्रेजा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई बाइक समेत उछलकर एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरे और कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन

एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस को डायल 112 पर इस सड़क हादसे की सूचना मिली थी। हादसे में दो युवकों के घायल होने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की पहचान कोटद्वार के गांव सीलानी निवासी रामचंद्र रावत के बेटे रोहित (25) व मोहित (23) के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं और नोएडा की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह दोनों अपने घर जा रहे थे। मसूरी थाना क्षेत्र में चितौड़ा के सामने पहुंचने पर वह कुछ देर के लिए रुके हुए थे। इनके साथ दो बाइकों पर उत्तराखंड के तीन युवक और थे। वह उनसे थोड़ा दूरी पर थे। रोहित और मोहित दोनों भाई अपनी बाइक लेकर चले, तभी पीछे से आई ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन

फरार हुआ कार चालक
इस सड़क हादसे में ब्रेजा कार के भी परखच्चे उड़ गए। कार को देखकर लग रहा है कि इसके चालक को भी गंभीर चोटें आई होंगी। हादसे के बाद चालक अपनी कार को एक्सप्रेसवे पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस अब एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर कार सवार युवक की पहचान का प्रयास कर रही है। कार के नंबर से उसके मालिक की जानकारी भी जुटाई गई है। कार की नंबर प्लेट पर हरियाणा का नंबर (एचआर-98जी -1367) लिखा हुआ है।

दुपहिया वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के दावे झूठे
एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों से लगातार हो रहे हादसों के बाद यातायात पुलिस अधिकारियों ने इस पर दोपहिया और तीन पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी। इसके लिए नंबर प्लेट पढ़ने वाले कैमरे लगाने का दावा किया गया है। पुलिस अधिकारी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह टीम तैनात कर दोपहिया वाहन चालकों को एक्सप्रेसवे पर आने से रोकने का भी दावा कर रहे हैं, लेकिन यह दावे झूठे हैं। पुलिस ने इस एक्सप्रेसवे पर बाइकों के चलने पर सख्ती से रोक लगाई होती तो हादसा न होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed