{"_id":"6a46d081495037e0c007e626","slug":"car-had-no-petrol-akhilesh-suspected-to-have-died-of-suffocation-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20834-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गाड़ी में नहीं था पेट्रोल, दम घुटने से अखिलेश की मौत का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गाड़ी में नहीं था पेट्रोल, दम घुटने से अखिलेश की मौत का अंदेशा
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र स्थित निस्तौली निवासी निजी कंपनी कर्मी अखिलेश(30) की मौत दम घुटने से हुई ऐसा अंदेशा पुलिस ने जताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने की बात तो सामने आई है, लेकिन मौत की वजह पुष्ट नहीं हुई है। इस वजह से विसरा सुरक्षित रखते हुए जांच के लिए भेजा गया है। 28 जून को अखिलेश का शव उन्हीं की कार में सड़क किनारे मिला था। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि शव मिलने के बाद अखिलेश की गाड़ी को थाने तक धक्का देकर ले जाया गया था।
अखिलेश पुरोहित नोएडा स्थित निजी कंपनी की विज्ञापन टीम के कर्मचारी थे। रविवार को वह कार्यालय से निकलकर देहरादून अपनी ससुराल जाने के लिए रवाना हुए थे। टीला मोड़ क्षेत्र में ही 29 जून की दोपहर करीब 1ः30 बजे उनका शव कार के अंदर मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने की बात सामने आई है। आशंका है कि कार्यालय से निकलने के बाद अखिलेश ने शराब का सेवन किया। रास्ते में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर वह सो गया। इस दौरान कार का पेट्रोल खत्म होने की वजह से गाड़ी बंद हो गई और उसका दम घुट गया। एसीपी ने बताया कि पुलिस हत्या के बिंदु से भी जांच कर रही है। युवक के मोबाइल से अब तक कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। परिवार वालों ने भी तहरीर नहीं दी है।