{"_id":"643243c36144fca133044305","slug":"car-going-to-chakrata-falls-in-200-metre-gorge-3-people-died-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi-NCR: 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी कार, महिला समेत कुल तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi-NCR: 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी कार, महिला समेत कुल तीन लोगों की मौत
Sun, 09 Apr 2023 10:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून/विकासनगर/ साहिया
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून/विकासनगर/ साहिया
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:19 AM IST
सार
घायल ज्ञानेंद्र सैनी ने बताया कि वह वीकेंड पर घूमने के लिए चकराता आए थे। लेकिन चकराता जाते समय रास्ते में दुर्घटना हो गई। घटना शुक्रवार की रात साढ़े 11 बजे की है।
विज्ञापन
ऋषभ जैन की फाइल फोटो और उनके परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शुक्रवार की देर रात उत्तराखंड के विकासनगर से चकराता जा रही एक कार साहिया से तीन किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार सवार एक महिला व दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई व एक व्यक्ति घायल हो गया। उधर, पुलिस को सात घंटे बाद दुर्घटना की सूचना मिलने पर बचाव अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह लगभग पौने सात बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से कालसी पुलिस को सूचना मिली कि साहिया से तीन किलोमीटर पहले एक कार खाई में गिर गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान चलाकर खाई से मृतकों व घायल को बाहर निकाला।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रविंद्र नेगी ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों की शिनाख्त ऋषभ जैन (27) पुत्र अतुल जैन निवासी पंचवटी कॉलोनी, गाजियाबाद, सूरज कश्यप (27) पुत्र जयपाल निवासी ग्राम दुहाई, गाजियाबाद व लवलीना वर्मा (40) पत्नी निशांत वर्मा निवासी छोटा बाजार शाहदरा, दिल्ली के रूप में हुई है। इसके अलावा घायल व्यक्ति ज्ञानेंद्र सैनी (48) पुत्र नरपत सिंह निवासी मालीवाला, गाजियाबाद है।
विज्ञापन
घायल ज्ञानेंद्र सैनी ने बताया कि वह वीकेंड पर घूमने के लिए चकराता आए थे। लेकिन चकराता जाते समय रास्ते में दुर्घटना हो गई। घटना शुक्रवार की रात साढ़े 11 बजे की है। सुबह किसी वाहन चालक के सूचना देने पर पुलिस व एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर शवों को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
इसके अलावा घायल को पहले उप जिला अस्पताल विकासनगर लाया गया। जहां उपचार देकर उसे हायर सेंटर के लिए देहरादून रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।