{"_id":"5741ea904f1c1bb515690995","slug":"car-crashed-into-trees-killed-two-women-including-4-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-58 पर पेड़ से टकराई कार, महिला समेत दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-58 पर पेड़ से टकराई कार, महिला समेत दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 23 May 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-58 स्थित ब्रिज विहार कालोनी मोड़ पर अनियंत्रित कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। शनिवार देर रात हुए इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन
एसओ मुरादनगर सुबोध कुमार ने बताया कि गाजियाबाद की खोड़ा कालोनी स्थित इंदिरा गार्डन निवासी विभाकर ठाकुर और शोभित कुमार कार से परिवार के साथ देहरादून घूमने जा रहे थे। कार में विभाकर की पत्नी रानी (32), बेटी कौशल (12), बेटा केशव (11) और शोभित (36) की पत्नी भी सवार थीं।
विज्ञापन
रात्रि करीब साढ़े 12 बजे कार हाईवे स्थित ब्रिज विहार कालोनी के मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कार चला रहे शोभित (36) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उपचार के दौरान रानी (32) ने दम तोड़ दिया। बाद में गंभीर घायल विभाकर, कौशल, केशव और शोभित की पत्नी को नोएडा के निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।