{"_id":"65ca9dae761a6fe705068d47","slug":"car-borne-miscreants-fired-at-builders-offices-shahibabad-news-c-134-1-sbd1004-106442-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कार सवार बदमाशों ने बिल्डर्स के ऑफिस पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कार सवार बदमाशों ने बिल्डर्स के ऑफिस पर की फायरिंग
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के अंसार विहार कॉलोनी में कार सवार चार बदमाशों ने एक बिल्डर के ऑफिस में फायरिंग कर दी। पीड़ित ने 50 हजार की फिरौती नहीं देने पर फायरिंग का आरोप लगाया है। बदमाश फायरिंग के बाद वहां से भाग निकले।
दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में बलराज परिवार के साथ रहते हैं। उनका लोनी के अंसार विहार कॉलोनी में भूमिका गैस एजेंसी के पास ऑफिस है। वह करीब छह साल से बिल्डर का काम करते हैं। उनका आरोप है कि करीब 15 दिनों पहले वह अपने ऑफिस में बैठे थे। तभी उनके पास दो युवक आए और बोले की तू इस काम से बहुत पैसा कमा रहा है। अब से 50 हजार रुपये हफ्ता देना होगा। उन्होंने पैसे नहीं दिए तो सोमवार को एक कार में सवार चार बदमाश आए और ऑफिस में फायरिंग कर दी। गोली से ऑफिस के शीशे टूट गए। आरोपी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।