फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Captured the flat through fraud, pointed pistol at the woman

Ghaziabad News: फर्जीवाड़ा कर फ्लैट पर किया कब्जा, महिला पर तानी पिस्टल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Captured the flat through fraud, pointed pistol at the woman
कौशांबी। बी-ब्लॉक निवासी बुजुर्ग सरलेश अग्रवाल की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत दो लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि तीनों ने बुजुर्ग के बंद पड़े फ्लैट पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा किया। साथ ही जब बुजुर्ग पीड़िता ने जानकारी होने पर इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


सरलेश ने बताया कि पति की मौत के बाद वह अपने फ्लैट में अकेले रह रही हैं। कुछ समय पहले तबीयत खराब होने की वजह से वह गुरुग्राम अपनी बेटी के साथ रहने लगी थीं। कुछ दिन पहले उन्हें उनके पड़ोसियों ने बताया कि उनके फ्लैट में कुछ लोग आकर रहने लगे हैं। जब वह बेटी के घर से वापस आईं और फ्लैट पर पहुंची तो वहां विजय मोंगा, सौरभ मोंगा और वेदिता सचदेवा नाम के तीन लोग मिले। जब उन्होंने फ्लैट से निकलने की बात कही तो आरोपियों ने उनसे फ्लैट पर कब्जा करने की बात कही।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला ने जब पता कराया तो जानकारी मिली की आरोपियों ने पावर ऑफ अटर्नी के फर्जी दस्तावेज बनवाने के साथ-साथ विद्युत कनेक्शन भी अपने नाम करा लिया था। पीड़िता ने पिस्टल तान कर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed