फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Canter driver killed, two injured after being hit by an unidentified vehicle

Ghaziabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से कैंटर चालक की मौत, दो घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Canter driver killed, two injured after being hit by an unidentified vehicle
लोनी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह आवास विकास कट के पास एक कैंटर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर सवार दो लोग घायल हो गए, जबकि चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी चालक के परिजनों को दी है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

लोनी के रामपार्क कॉलोनी निवासी प्रवीन कैंटर चलाते थे। उनके साथी मूलरूप से प्रतापगढ़ थाना संग्रामगढ़ गांव सुकलन का पुरवा निडोरी निवासी हरकेश शुक्ला परिवार के साथ राम पार्क कॉलोनी में ही रहते हैं। उनके दो बेटे देवेंद्र शुक्ला और 27 वर्षीय उचित शुक्ला उर्फ रिंकू हैं। प्रवीन ने बताया कि उनके बेटों को ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र से दादरी तक सामान ले जाने का भाड़ा मिला। देवेंद्र और उचित भी उनके साथ कैंटर में माल उतारने चले गए। उन्होंने बताया कि घर लौटते समय रात करीब सवा तीन बजे वह दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे पर आवास विकास कट के पास वाहन मोड़ रहे थे। इस दौरान आगे चल रहे मालवाहक वाहन ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कैंटर ट्रक में जा भिड़ा और क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कैंटर में बैठे चालक व दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और ट्रक चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कैंटर में से तीनों घायलों को बाहर निकाला और संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उचित शुक्ला उर्फ रिंकू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल चालक प्रवीण व देवेंद्र को दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि हादसे में कैंटर चालक प्रवीन की तीन पसली टूट गई है। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक को छुट्टी दे दी। जिस पर परिजन चालक को अपने साथ घर ले आए। वहीं, कैंटर में बैठे देवेंद्र के दोनों पैर व एक हाथ की हड्डी टूट गई है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। परिजनों ने अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed