{"_id":"66d0ebded853c408780e8a74","slug":"canter-crushes-student-condition-critical-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103783-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कैंटर ने छात्रा को कुचला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कैंटर ने छात्रा को कुचला, हालत गंभीर
विज्ञापन
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग पर गदाना गांव स्थित एक मंडप के पास सड़क किनारे खड़ी कक्षा चार की छात्रा को बेकाबू कैंटर ने कुचल दिया। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
गदाना गांव निवासी सोहनलाल की 12 वर्षीय बेटी ऐली कक्षा चार की छात्रा है। बुधवार देर शाम ऐली हापुड़ मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी थी। आरोप है कि तभी एक तेज रफ्तार कैंटर ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में ऐली को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर भाग गया। सोहनलाल के भाई कमलराज ने थाने घटना की तहरीर दी है। एसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।